Breaking News

सीतापुर@चार दिनों से लापता वृद्ध की कुएं में मिली लाश,मृतक की दिमागी हालत थी खराब

Share

सीतापुर,27 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। घर से बिना बताए चार दिनों से लापता 60 वर्षीय वृद्ध की कुएं में लाश मिली है। परिजनों के बताए अनुसार वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सोनतराई निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग नान घासी विगत 23 दिसंबर की शाम से लापता था। बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नही होने की वजह से वो किसी को बताए बिना घर से चला गया था। बुजुर्ग के लापता होने के बाद परिजनो ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नही मिला। जिसके बाद घरवालों ने उसके गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज करा दी थी। चार दिन बाद घरवालों को सूचना मिली कि लापता बुजुर्ग की लाश कुएं में पड़ी हुई है। यह जानकारी प्राप्त होते ही घरवाले मौके पर पहुँचे। जहाँ बुजुर्ग की लाश औंधे मुंह पानी मे तैरती मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवा हॉस्पिटल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply