अंबिकापुर,27 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)।जिले में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं को देखते हुए आर्या परियोजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में दो दिवसीय मधुमक्खी पालन विषय पर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चौकसे एवं डॉ. अजय वर्मा निदेशक विस्तार सेवाएं, इंगांकृविवि रायपुर रहे। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके सिन्हा कृषकों को ज्यादा से ज्यादा मधुमक्खी पालन कार्य से जुडऩे का आह्वाहन किया। कृषि महाविद्यालय शंकरगढ़ के अधिष्ठाता, डॉ. जीपी पैकरा द्वारा मधुमक्खी पालन में सावधानी बरतने वाली बिन्दुओं पर सबका ध्यान आकृष्ण किया। कृषि महाविद्यालय प्रतापपुर के अधिष्ठाता डॉ. पीएस राठिया द्वारा कीटनाशक का प्रयोग कम से कम करने की सलाह दी। डॉ. केएल पैकरा, वरिष्ठ वैज्ञनिक द्वारा मधुमक्खियों के इतिहास, प्रजातियां उनका सरल पहचान के बारे में बताया। डॉ. सचिन जयसवाल वैज्ञानिक द्वारा मधुमक्खी पालन के मुख्य कीट, रोगों की पहचान एवं प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आभार प्रदर्शन वैज्ञानिक पान्डु राम पैकरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन, प्रशिक्षण प्रभारी सूर्य प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया प्रभारी ई कमलेश सिंह, वैज्ञानिक अरविन्द कुमार साय, डॉ. रितु रानी मिंज, वीरेंद्र कुमार, बिरेन्द्र तिग्गा एवं ओडग़ी विकास खंड से 10 कृषक एवं ग्राम पिपरखार विकास खंड से 40 कृषक उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur