Breaking News

लखनपुर,@स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंह देव के स्मृति में साड़ी,कंबल का हुआ वितरण

Share

लखनपुर,26 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर राज परिवार के स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंह देव की स्मृति में उनके पति इंद्रजीत सिंहदेव और उनके परिवारजनों के द्वारा पिछले दो वर्षों से आदिवासी जनजाति के लोगों को साड़ी और कंबल का वितरण के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में 25 दिसंबर दिन मंगलवार को लखनपुर राज परिवार के इंद्रजीत सिंहदेव और उनके परिवारजनों द्वारा स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंहदेव के स्मृति में लखनपुर विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम डांडकेसरा में शिवीर का आयोजन किया गया।स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंह देव की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात पहाड़ी कोरवा सोता मझवार जनजाति के लोगों को कंबल और साड़ी का वितरण किया गया। वितरण के दौरान स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंहदेव की सुपुत्री सुप्रिया सिंह झाला, आकृति सिंह झाला, प्रतिमा सिंहदेव, अर्पिता सिंहदेव, शिवनारायण यादव, सत्यनारायण यादव ,सुरेश यादव, दिनेश यादव ,राजेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। स्वर्गीय शोभा मंजरी सिंहदेव के स्मृति में 28 दिसंबर को ग्राम बिनिया में कंबल साड़ी का वितरण किया जाएगा वहीं 29 दिसंबर को ग्राम अरगोती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply