Breaking News

अंबिकापुर@पुलिस को मिली सफलता,एक सप्ताह बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,26 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 सडक¸ में चक्का जाम के बाद थाने का घेराव किया। दरअसल सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुर मुड़ापारा में 20 दिसंबर को महिला की कुएं में लाश मिली थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई के लिए शव को पीएम के लिए भेज दिया था। वही प्रथम दृष्टिया महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार करना पाया था। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म करना सामने आया था. जिसके बाद से ही आरोपी की पतासाजी में पुलिस जुट गई थी।
इधर एक सप्ताह बाद पुलिस को फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर गांव के लोग थाने और नेशनल हाईवे 43 का चक्का जाम करने पहुंच गए। इधर पुलिस की समझाइश के बाद मामले को शांत कराया गया है. और पुलिस हत्या के मामले में संदिग्ध आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply