Breaking News

अम्बिकापुर,@रोटावेटर मशीन में फंसने से युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर, 21 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। रोटावेटर मशीन में फंसने से युवक की मौत हो गई। खेत की जुताई के दौरान हादसा हुआ है। घटना के बाद चालक फरार हो गया है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के जोतपुर झारपारा की है। जानकारी के अनुसार झारपारा निवासी 19 वर्षिय गीतू गांव के राजेश राजवाड़े के खेत में खेत जोतने के कार्य में लगा था। मशीन से खेत की जुताई की जा रही थी। अचानक वह मशीन के नीचे आ गया और मशीन में फंसने से उसकी मौत हो गई। घंटो मशक्कत के बाद मशीन में फंसे शव को बाहर निकाला गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply