अंबिकापुर, 20 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उार से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पर पहुंच चुका है। वहीं अधिकतम तापमन 21.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इस लिए सरगुजा में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि दक्षिण भारत में सक्रय चक्रवाती परिसंचरण से आसमान में उच्च स्तरीय बादलों की उपस्थिति देखी जा रही है। आगामी 2-3 दिनों तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से सुबह कोहरे रहने की संभावना है। वहीं उारी दिशा से बर्फिली हवाओं के आने का क्रम जारी है। अगले 2-3 दिनों के बाद बादलों का प्रभाव कम होने पर न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री का गिरावट संभव है। वहीं मंगलवार को अधिकतम 21.4 व न्यूनतम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे है। इस लिए अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur