Breaking News

अंबिकापुर@भाजपा कार्यालय में संत गुरु घासीदास जयंती और पंडित रविशंकर त्रिपाठी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर किया गया याद

Share

अंबिकापुर,18 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में संत गुरु घासीदास जयंती और पंडित रविशंकर त्रिपाठी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने इस अवसर पर सबको बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि महान संत बाबा गुरु घासीदास सामाजिक आर्थिक शोषण, जातिवाद,अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाते रहे, उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
पंडित रविशंकर त्रिपाठी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हुए जुझारू कार्यकर्ता थे 1975 में मीसा बंदी रहे और 2010 तक 35 साल का राजनीतिक जीवन में उन्होंने संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुशाग्र बुद्धि के और हाजिर जवाबी थे,उनकी उपस्थिति मात्र से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होने लगता था। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणा स्रोत शख्सियत,कर्मठ व्यक्ति की स्मृति हम कार्यकर्ताओं में स्थाई रूप से रहना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता,पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, अभिषेक शर्मा,मधु चौदहा, विकास पाण्डेय,रूपेश दुबे, विश्वविजय तोमर, दीपक सिंह तोमर,सर्वेश तिवारी, आकाश गुप्ता, राज बहादुर शास्त्री, नकुल सोनकर, अजय सिंह बबलू,शैलेश सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, राम प्रवेश पांडे,विद्यानंद मिश्रा, बीरेंद्र बघेल, अनिल जयसवाल, मनोज सोनी, कृष्ण शर्मा, दूधनाथ गोस्वामी, निरंजन रॉय, प्रियंका चौबे, सोनू मुदलियार, सीमा कश्यप, नीलम राजवाड़े, वीर सोनी,हर्ष जयसवाल, विपिन पांडे छोटू, धु्रव रवि, गांधी पासवान, विमल मंडिलवार, गणेश कश्यप, अशोक सोनी, गोलू सिंह, सतीश शर्मा, कैलाश ठाकुर, मंटू गुप्ता, अंकित सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply