अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव खत्म होने के बाद से उार दिशा से शुष्क हवाएं आनी शुरू है। सरगुजा संभाग में पिछले 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम 6.3 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम मापमान में गिरावट आने से लोग कनकनी महसूस हो रही है। वहीं छाीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के अलावा सामरीपाठ में अन्य जगहों की उपेक्षा यहां ज्यादा ठंड पड़ती है। जहां मैनपाट का तापमान 4 डिग्री पहुंच चुका है। मैदानी इलाकों में जगह-जगह ओस की बूंदे जमने से बर्फ के सामान सफेद चादर बिछी नजर आई। घांस, पुआल व छोटे पौधें की पतियों पर ओस की बूंदे जमी हुई थी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के निकट 22 दिसंबर के आस पास सक्रिय होने की संभावना है। जिसका प्रभाव अगामी 5-6 दिनों के पश्चात उारी छाीसगढ़ में दिखने की संभावना है। इस दौरान ठुड से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं फिलहाल उारी ठंडी हवा का प्रवेश का क्रम जारी है। जिससे अगले 48 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
जिले में विभिन्न स्थलों पर की जा रही अलाव की व्यवस्था
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने चौक-चौराहों तथा विभिन्न आबादी वाले स्थलों पर आवश्यकतानुसार अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिया हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान गिर रहा है जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में इसमें और अधिक गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है। कलेक्टर ने नगरी निकाय, ग्राम पंचायत, बड़े कसबे और आबादी वाले स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तत्काल की जाएगी उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। जिले में इस तरह की स्थिति को देखते हुए अलाव जलाकर ठंड से बचें। लकड़ी की खपत को कम करने के लिए गोबर से बने उपले और गोबर लकड़ी का इस्तेमाल करें। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि ठंड से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने और अलाव का उपयोग करें। इस बदलते मौसम में थोड़ी सावधानी बरतें अपने व परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का खास तौर पर खयाल रखने की सलाह दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur