अंबिकापुर,17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल (ट्रेडिशनल) प्रतियोगिता बालक, बालिका वर्ग के लिए 21 से 24 दिसंबर तक झारखंड के गोड्डा जिले में आयोजित है। इस प्रतियोगिता के लिए छाीसगढ़ टीम के लिए सरगुजा जिले बालक वर्ग के लिए सर्वेश दुबे व बालिका वर्ग के लिए पिया तिर्की का चयन किया गया है। दोनों खिलाडिय़ों का चयन होने पर जिले वासियों में हर्ष है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड पर बास्केटबाल खेल के साथ नेटबाल खेल का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। बास्केटबॉल के साथ नेटबाल खेल में कई उपलçधयां सरगुजा जिला को दिलाया है। साथ ही यह बताया कि यह दोनों खिलाड़ी सम्मान परिवार के हैं। इन दोनों खिलाडि़यों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छाीसगढ़ सब-जूनियर नेटबाल टीम में चयन होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अग्रीम बधाई दी । इसके लिए संघ के डी के सोनी, अमितेश पाण्डेय, गौरव सिंह, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, अभिमन्यु सिंह, गौरव सोनी, भीम सिंह, विजय सिंह, दिपक सोनी, रजत सिंह, खुशबु गुप्ता, सुलेखा टोप्पो, प्रियंका पैकरा व अन्य सभी के साथ सरगुजा जिला खेल परिवार ने बधाई दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur