Breaking News

अंबिकापुर,@साइकिल से गिरे घायल बालक की मौत

Share

अंबिकापुर,16 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चिरमिरी में शुक्रवार को एक बालक स्कूल से आने के बाद साइकिल चला रहा था। इस दौरान वह गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आदित्य कुमार पिता तपन कुमार उम्र 9 वर्ष सोनामति नेहरू कॉलोनी चिरमिरी का रहने वाला था। वह 15 दिसंबर की शाम को स्कूल से घर आया और साइकिल से घूमने चला गया। 20 नंबर कॉलोनी में आदित्य साइकिल से गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए चिरमिरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बैठकुंठपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों द्वारा रेफर किए जाने पर परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply