Breaking News

अंबिकापुर@पैसा वसूली की शिकायत पर बारदाना प्रभारी पद से हटाए गए

Share

अंबिकापुर,15 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिला खाद्य अधिकारी ने आज कार्यवाही करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमेरा में किसानों के द्वारा समिति में कार्यरत बारदाना प्रभारी संजय प्रजापति के विरुद्ध बारदाना जारी करने के एवज में राशि वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि किसानों से प्राप्त शिकायत के आधार पर बारदाना प्रभारी को तत्काल पद से पृथक कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कल अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल जब धान खरीदी केंद्र अमेरा पहुंचे तो वहां उपस्थित किसानों ने बारदाना प्रभारी पर 100-100 रुपये लेने का आरोप लगाया था। जिसपर विधायक ने मौके पर ही समिति प्रबंधक और बारदाना प्रभारी को सुधर जाने की चेतावनी दी थी।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply