Breaking News

अंबिकापुर,@चोरी की बाइक व स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। बाइक चोरी के मामले में मणिपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कजे से चोरी की स्कूटी व बाइक भी जत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिवचरण मिंज नावापारा थाना मणिपुर का रहने वाला है। 1 दिसंबर इसकी बाइक अज्ञात चोर ने इसके घर के परछी से पार कर दिया था। वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सुरेश यादव पिता मड़वारी उम्र ं27 वर्ष निवासी बंजारीपारा थाना मणिपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी सूरज विश्वास पिता तपन विश्वास उम्र 26 वर्ष निवासी मणिपुर के साथ बाइक व एक स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कजे से स्कूटी व बाइक जत किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल दुबे, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर,आरक्षक अतुल शर्मा सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply