Breaking News

अंबिकापुर,@अनियंत्रित हाईवा सडक¸ किनारे स्थित घर में जा घुसी

Share

अंबिकापुर,13 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम भिलाई कला में मंगलवार की रात हाइवा अनियंत्रित हो कर घर में जा घुसी। गनीमत रही कि उस घर में कोई नहीं था।
धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलाई कला में मंगलवार की रात तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सडक¸ किनारे एक घर में घुस गया। उक्त घर गांव के ही दसमतिया पिता रामकेश्वर यादव का है। बताया जा रहा है कि हाइवा क्रमांक सीजी 15 डीजे 3800 जो लुंड्रा की ओर से आ रहा था। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर का गृह प्रवेश नहीं होने के कारण कोई नहीं रह रहा था। घटना के बाद चालक वाहन छोडक¸र मौके से फरार हो गया है। पुलिस वाहन को जत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply