Breaking News

अम्बिकापुर,@दिखाई मानवता,अस्पताल कर्मियों के द्वारा दी गई सेवा की अद्भुत मिशाल

Share

अम्बिकापुर,13 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। राजमाता श्रीमति देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर में आए दिन अज्ञात मरीजों को कभी अन्य व्यक्ति या 108 एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल में छोड़कर चले जाते हैं, आज एक बुजुर्ग व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बिना किसी सूचना के छोड़ कर चले गए , अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी आर्या अस्पताल के विभिन्न वार्डो के साथ आपातकालीन कक्ष के निरीक्षण में निकले थे, उनके पास अज्ञात मरीज के बारे में बात संज्ञान में आई तो तुरंत उन्होंने अज्ञात मरीज जिसकी उम्र लगभग 70 वर्ष है तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीज की साफ सफाई कर गरम भोजन उपलध कराएं. साथ ही ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित किया की अज्ञात मरीज की सम्पूर्ण जांच कराते हुए संबंधित विभाग में ईलाज हेतु भर्ती करें। आज अस्पताल में मरीजों का ईलाज के साथ इस तरह के अज्ञात व्यक्तियों /मरीजों के लिए भी अस्पताल में एक मानवता के नाते उनका इलाज, खाना सहित उनका सम्पूर्ण देखभाल किया जाता है, जो एक मानवता की मिशाल है। जहा आज अपने परिवार के लोग ही अपने परिवार के सदस्य को एक अज्ञात बना देते है, और व्यक्ति इधर उधर भटकता रहता है, अस्पताल अधीक्षक के निर्देश पर कर्मचारियों ने मरीज की साफ सफाई कर मरीज को खाना खिलाया, इस कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमनेश मूर्ति एव अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी आर्या ने कर्मचारियों के इस कार्य के लिए खूब सराहना भी की और उन्हें साथ यह भी कहा की कोई भी अज्ञात मरीज हमारे अस्पताल में आए तो इसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है और निरंतर एक मानवता के नाते हमेशा इस नेक कार्य को करते रहें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply