Breaking News

जशपुरनगर@कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Share


जशपुरनगर,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर डॉ. रवि मिाल ने आज चरईडॉड़-बगीचा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य के गुणवाा की जायजा ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीएओ और उप अभियंता को समय पर सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवाा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
कलेक्टर डॉ. मिाल ने चल रहे निर्माण कार्य की जायजा लेते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को सड़क डमरीकरण कार्य में प्रगति लाते हुए समय पर कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। संबंधित विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि चराईडॉड़ से बगीचा सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। चराईडॉड़ से बगीचा तक डमरीकरण रोड़ निर्माण किया जा रहा है। डमरीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के लोग घुल-धकड़ से निजात पाएंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply