
माता श्रीमती जसमनी देवी ने जनता का जताया आभार
जशपुरनगर 12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव के गृह ग्राम बगिया में उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी का नागरिक अभिन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बहु राजकुमारी साय,बुआ मुघ साय,भाई जय प्रकाश साय और कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय उपस्थित थे। गाँव के बेटे विष्णु साय को छाीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने माताश्री जसमनी देवी को फूलो का हार पहना कर अभिन्दन किया और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर माताश्री जसमनी देवी ने लोगांे का आभार जताते हुए कहा कि जशपुर जिले के छोटे से गाँव के बेटे को छाीसगढ़ महतारी और यहाँ के आम लोगो की सेवा करने का जो अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, उससे पूरा जशपुरांचल अभिभूत है। उन्होंने अभिन्दन समारोह मे विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे छाीसगढ़, विकास की एक नई इबारत लिखेगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को विष्णुदेव साय को छाीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने की घोषणा के बाद से बगिया सहित पूरे जशपुर जिले मे जश्न मनाया जा रहा है। ढोल ताशे और लोक संगीत की धुन पर महिला और पुरुष नृत्य कर, अपनी खुशियाँ व्यक्त कर रहे हैं। पूरे जिले भर से बगिया स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पहुंच कर बधाई देने वालो का तान्ता लगा हुआ है। आम लोगो की सुविधा के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मिाल और डीआईजी डी रविशंकर के मार्गदर्शन में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है।
विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री घोषणा के बाद गांव बगिया में खुशी उत्सव का माहौल
छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम की घोषणा होने के बाद से ही पूरे जशपुर जिले मे उत्सव का माहौल बना हुआ। आतिशबाजी का दौर लगातार चल रहा है। विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा, फरसाबहार सहित जिले भर के ग्रामीण अंचल से लोग यहाँ पहुंच कर, जशपुर के माटी पुत्र विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने की खुशियाँ मना रहे हैँ। सुबह से लेकर रात तक, लोक गीतों की धुन में नृत्य का दौर चल रहा है। उत्साहित महिला और पुरुष संगीत की धुन मे नृत्य में जुटे हुए है।
शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण
नगरीय क्षेत्र और पंचायतों में की गई है प्रसारण की व्यवस्था छाीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रिमण्डल के सदस्य 13 दिसंबर को अपरान्ह 2.00 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा । जिससे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोग समारोह को देख सकें। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिला मुख्यालय जशपुर के बस स्टैंड सहित नगरीय क्षे.त्र कुनकुरी, बगीचा, कोतबा,पत्थलगांव शपथ ग्रहण समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों में टीवी एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से लाइव प्रसारण लोगों को दिखाई जाएगी। जहां से आम जन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को देख सकेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur