आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क भी हो सकेगा उपचार

अम्बिकापुर,12 दिसम्बर 2023(घटती-घटना)। जीवन ज्योति अस्पताल ने आज अपने स्थापना के 14 वें वर्ष में प्रवेश किया इस अवसर पर अस्पताल द्वारा सुविधाओं को और अधिक बढ़ाते हुए अस्पताल मंे बेहतरीन कैथलैब का निर्माण कराया गया है तथा यहां अब हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की सुविधा भी उपलध हो सकेगी। यह उपचार अस्पताल मंे आयुष्मान कार्डधारकों को निशुल्क भी प्रदाय किया जाएगा।
आज अस्पताल के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम मंे अस्पताल के चेयरमैन डॉ0 जे. के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरगुजा संभाग में मरीजों को अच्छी सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा आज एक नया पड़ाव पार किया गया है जिले, संभाग सहित अन्य प्रदेशों के लोगों को भी यहां बेहतर उपचार का लाभ दिया जा रहा है। लोगों की सेवा के इस कार्य में पांच वर्ष पूर्व ही अस्पताल में न्यूरो विभाग को प्रारंभ किया गया था वहीं आज स्थापना के 14 वें वर्ष मंे अस्पताल में आधुनिक सुविधाआंे से परिपूर्ण कैथलैब को प्रारंभ किया जा रहा है। इससे अस्पताल में अब 24 घंटे एंजियोप्लास्टी तथा एंजियोग्राफी की सुविधा उपलध होगी। अस्पताल मंे इसके लिए मेडिकल कालेज मेरठ के चिकित्सक रहे युवा कार्डियोलाजिस्ट डॉ0 चेतन चक्रवर्ती अपनी सेवाएं देंगें।
युवा चिकित्सक डॉ0 चेतन चक्रवर्ती अम्बिकापुर से ही जुड़े हुए हैं इसलिए उन्होंने यहां रहकर अपनी सेवाएं देना सहर्ष स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम मंे लोगों को संबोधित करते हुए डॉ0 चेतन ने बताया कि न्यूरो की तरह ही हृदय रोगों में भी गोल्डन ऑवर का काफी महत्व होता है मरीज को जितनी जल्दी उपचार की सुविधा मिल जाती है उसके जल्दी ठीक होने की संभावना उतनी ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि जब किसी को हृदयाद्यात होता है तो ऐसे में मरीज को अगर 90 से 100 मिनट के भीतर उपचार मिल जाता है तब उसका बेहतर उपचार होने तथा बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं अगर उपचार में चार घंटे से अधिक विलंब होता है तो फिर हृदय का कुछ भाग हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त हो सकता है।
उन्होंने बताया कि कई बार सीने में होने वाली दर्द को गैस के कारण होने वाला दर्द समझकर लोग अनदेखा कर देते हैं उन्होंने गैस के दर्द व हृदय संबंधी बीमारी वाले दर्द में अंतर बताते हुए कहा कि कई बार भारी काम करने, सीढ़ी चढ़ने के समय सीने में दर्द उठे तथा आराम करने पर अगर व्यक्ति को आराम मिल जाता है तो यह हृदय संबंधी बीमारी के लक्षण हैं। हार्ट अटैक के समय दर्द आगे की ओर बढ़ता है तथा सामान्यतः यह बांये हाथ की ओर काफी तेजी से आता है तथा यह दर्द काफी तेज होता है।
कार्यक्रम मंे उपस्थित लोगों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ0 चेतन ने बताया कि हार्ट अटैक आने पर मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना ही सबसे अच्छा उपाय है परन्तु अगर यह संभव नहीं हो तो मरीज को सीपीआर देकर व घर पर डिस्प्रीन जैसी गोलियां दी जा सकती है परन्तु इससे केवल 5 से 7 प्रतिशत ही मामलों में कुछ आराम मिलने की संभावना होती है।
आज के कार्यक्रम मंे कई लोगों ने जीवन ज्योति अस्पताल तथा डॉ0 जेके सिंह से जुड़े अपने अनुभवों को भी साझा किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पूर्व अस्पताल अधीक्षक डॉ0 एमपी अग्रवाल, जीवन ज्योति अस्पताल के आर्थोपेडिक डॉ0 अमन अग्रहरी, न्यूरोसर्जन डॉ0 बीबी एस राम सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, स्टाफ व नगर के कई पार्षद तथा वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक वाजपेयी ने किया तथा अस्पताल की डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur