Breaking News

अंबिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

Share


अंबिकापुर,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। ग्राम कूचमुड़ा मेन रोड के पास बस से उतरकर सडक¸ पार कर रहे व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां ंइलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार निर्मल तिग्गा उम्र 36 वर्ष ग्राम सुरंगपानी जशपुर का रहने वाला था। वह 10 दिसंबर की शाम को अपने साढ़ू के घर ग्राम तुरगा जाने निकला था। वह बस से उतरकर पैदल जा रहा था। तभी ग्राम कूचमुड़ा मेन रोड में बाइक चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे निर्मल तिग्गा को गंभीर चोट आई थी। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए फरसा बहार अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से इलाज कर जिला अस्पताल जयपुर रैफर किया गया। 11 दिसंबर को रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply