Breaking News

अंबिकापुर@बाइक से गिरकर घायल वृद्धा की हुई मौत

Share

अंबिकापुर,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। बाइक के पीछे बैठी वृद्धा गिरकर जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मनममतिया खलखो पति स्व. रूंगटू खलखो उम्र 65 वर्ष ग्राम बटाई केला थाना सीतापुर की रहने वाली थी। वह 9 दिसंबर को बेटी-दामाद के घर कतकालो गई हुई थी। 11 दिसंबर की सुबह लगभग 9 दामाद बृजमोहन ने घर में आकर बताया की कतकलो से बटाईकेला आते समय सीतापुर मेन रोड के डूमरपारा में मोटरसाइकिल से गिरने से घायल हो गई है, जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में भर्ती कराया गया है।
जहां उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर रेफर कर 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार की उसमी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

Share जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिलअम्बिकापुर,27 मई …

Leave a Reply