Breaking News

अंबिकापुर@उार से आ रही शुष्क हवा के कारण न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री

Share


अंबिकापुर,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग सहित उारी छाीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उार की ओर से आ रही शुष्क हवा के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। जो इस सिजन का सबसे कम है। इससे पूर्व इसी सिजन में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री तक पहुंचा था।
मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार मानसून की वापसी के बाद उार और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी और दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान प्रभावी रहते हैं। इस वर्ष भी नवम्बर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ उार भारत में प्रभावी रहे हैं। दिसम्बर के प्रारम्भ में एक ओर बंगाल की खाड़ी में जब मिचौंग तूफान सक्रिय था तभी दूसरी ओर उार भारत से एक ताकतवर पछुआ ने भारत में दस्तक दे दी थी। इन दोनों व्यवधानों के कारण मध्य भारत में दो दिशाओं से नमी की आपूर्ति से दिसम्बर का पहला पूरा सप्ताह प्रभावी रहा था। तूफान के बाद पश्चिमी व्यवधान का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। सामान्यत: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के समय इसके आगे के क्षेत्रों में वर्षा, ओलावृष्टि जैसी घटनाएं होती हैं, इस समय तापमान बढ़ता है जबकि विक्षोभ के गुजरने के बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में घना कोहरा और उसके बाद तापमान में गिरावट आती है। अम्बिकापुर के पिछले दिनों के आंकड़े बताते हैं कि विक्षोभ की सक्रियता के दौरान पारा 17 से 18 डिग्री तक ऊपर चढ़ा था परंतु अब जब व्यवधान समाप्त हो चुका है और हवा की दिशा पुन: उारी हुई है तब लगातार उारी शुष्क हवाओं से तापमान गिरा है। मंगलवार को अंबिकापुर का तापमान इस वर्ष के सीजनल न्यूनतम पर आ गया है। नगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply