Breaking News

वाड्रफनगर,@पिकअप वाहन से इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन

Share

वाड्रफनगर,12 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। वन विभाग की टीम ने 5 लाख के इमारती लकड़ी जत किया है। पिकअप वाहन से अवैध लकड़ी का तस्करी किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने ग्राम गोवर्धनपुर से लगे वन कक्ष क्रमांक आरएफ 740 के पास जत किया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। वन विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर वाहन स्वामी की तलाश कर रहा है। वन मण्डलाधिकारी बलरामपुर विवेकानंद झा एवं अनिल सिंह पैकरा उप वन मण्डलाधिकारी वाड्रफनगर के निर्देश पर वन अपराध की रोकथाम के लिए सघन मुहीम चलाई चलाई जा रही है। इसी कड़ी में 12 दिसंबर की सुबह वन परिक्षेत्राधिकारी वाड्रफनगर रामनारायण राम को मुखबिर से जानकारी मिली की पिकअप से अवैध रूप से साल लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ ग्राम गोवर्धनपुर से लगे वन कक्ष क्रमांक आरएफ 740 के पास पिकअप वाहन में काफी मात्रा में साल लकड़ी जत किया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम कार्रवाई की जा रही है। जत इमारती लकड़ी की कीमत 5 लाख रुपए से से अधिक बताई जा रही है। वन विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए वाहन स्वामी की तलाश कर रही है। कार्रवाई में वनपाल सुरेश प्रसाद यादव, पवन कुमार रूपौलिहा, लक्ष्मीशंकर शुक्ला, हरिश्चन्द्र यादव, मोनिका तिग्गा, जोसफिन केरकेट्टा एवं वनरक्षक सुनील कुमार पैकरा एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply