अम्बिकापुर,10 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग सहित उारी छाीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। उार की ओर से आ रही शुष्क हवा के कारण न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं मौसम वैज्ञानी ने 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक का गिरावट संभावित है।
चक्रवाति तूफान मिचौंग का असर पिछले तीन दिनों तक अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में देखा गया। तीन दिनों तक लगातार बारिश हुई। इसके साथ ही शुक्रवार को मिचौंग का असर खत्म होने के साथ धूप तो निकली पर ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि उारी छाीसगढ़ में लगातार उार से शुष्क हवा आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं रविवार को न्यूनतम ताामपन का पारा गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं मौसम वैज्ञानी का मनाना है कि 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जाएगी।
कोहरे छाए रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानी एसके मंडल ने बताया कि अफगानिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोार की ओर अग्रसर है। जिसका प्रभाव उारी छाीसगढ़ में कम रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम साफ रहने तथा सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं उार की ओर से आ रही शुष्क हवा के कारण अभी एक- दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं
अंबिकापुर सहित पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक जिला व निगम प्रशासन द्वारा शहर में कहीं पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से कडक¸ड़ाती ठंड में राहगिरों, रिक्शा चालक, ऑटो चालक सहित अन्य जरूरतमंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कडक¸ड़ाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। गांधी चौक व प्रतिक्षा बस स्टैंड में पूरी रात लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur