Breaking News

लखनपुर,@लखनपुर अस्पताल से महिला का पर्स हुआ चोरी सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद

Share

लखनपुर,10 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगा देवभुडू निवासि सरिता बरवा पति रामजीत जो अपनी देवरानी आलिका बरवा को प्रसव के लिए लखनपुर अस्पताल लेकर रविवार की सुबह लगभग 8ः00 बजे आई। सुबह लगभग 11ः30 बजे प्रसव कक्ष के सामने सामान सहित पर्स को छोड़कर सरिता बरवा प्रसव कक्ष के अंदर देवरानी से मिलने गई थी। वैसलीन लेने लौटी तो देखा पर्स नही है। सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि एक युवक वहां पहुंचा और पर्स को चोरी कर ले गया। उक्त महिला के पर्स में 25000 नगद ,पैन कार्ड, आधार कार्ड और परिचय पत्र था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई प्रशिक्षु डीएसपी शुभम तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम भेजा जहां पुलिस टिम सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरी की घटना की जांच कर रही है। परिजनों ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि युवक की पहचान होने पर लखनपुर पुलिस थाने में इसकी सूचना दें।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply