अम्बिकापुर,09 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग के 14 के 14 सीटों पर कांग्रेस की करारी हार में सर्व यादव समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा है कि सरगुजा जिले के 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर में हुए संभागीय सम्मेलन में समाज के 30से 35 हजार लोगों के उपस्थिति में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री विधायकों के उपस्थिति में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सरगुजा संभाग से एक टिकट यादव समाज को देने की घोषणा की थी, लेकिन जैसे ही टिकट वितरण का समय आया तो उप मुख्यमंत्री का स्वर बदल गया। समाज के लोग उनके निवास जाकर वादा निभाने के लिए बोला गया जिस पर वादा पुरा करने के बजाय टाल मटोल करने के साथ साथ यादव समाज पर ही लेम लगाने लगे को यह कहागया कि इस समाज से कोई चुनाव नहीं जीत सकता। जबकि उनके द्वारा कहा गया था कि अगर जरूर पड़ी तो मैं यादव समाज के लिए अम्बिकापुर सीट छोड़ दूँगा। लेकिन अपने वादा से मुकरने के कारण पुरे सरगुजा संभाग में सर्व यादव समाज में कांग्रेस के प्रति जबरदस्त आक्रोश व्याप्त था। जिसका परिणाम रहा कि संभाग के 14 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।संभाग में बीजेपी के बोट प्रतिसत में बड़ी बढ़ोारी का मुख्य कारण सर्व यादव समाज का लाखों बोट एकतरफा कांग्रेस के खिलाफ गया।वहीं समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं एवं समाज के लोग गांव गांव में मीटिंग ,सम्मेलन कर कांग्रेस को हरवाने के लिए सार्वजनिक मंचों पर घोषणा कर मीडिया के माध्यम से हर व्यक्ति को अवगत कराया गया।जिसका अच्छा असर इस बार के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला सर्व यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने समाज के सभी पदाधिकारियों ,एक एक गांव गांव के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है कि समाज के निर्देश को मनाते हुए समाज के यादवी एकता का जो ताकत समाज के लोगों ने दिखाया है वह आगे भी मजबूती से बना रहे ।आने वाले समय में समाज की प्रमुख मांग वन क्षेत्र में निवास करने वाले यादव समाज के लोगों को वन अधिकार पत्र दिलवा, डेयरी संस्करण की स्थापना कर समाज को इस व्यवसाय में आरक्षण दिलवाना सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगो को भाजपा सरकार में रखा जायेगा।सरकार गठन के साथ समाज के लोगों को भाजपा संगठन एवं मुख्यमंत्री सेभेट कर सर्व यादव समाज के लोगों को सरकार के निगम मंडल, आयोग में अधिक से अधिक लोगों को स्थान देने के लिए समाज मांग रखेगा। तथा सभी लाक एवं जिले स्तर पर संगठन के मजबूती से लिये सर्व यादव समाज का सम्मेलन नए वर्ष में किया जायेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur