अम्बिकापुर,06 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। पत्थलगांव के ग्राम मदनपुर में मंगलवार की शाम को एक युवक ने 12 वीं कक्षा की छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। छात्रा अपने सहेलियों के साथ ट्यूशन पढक¸र शाम को घर लौट रही थी। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण एक तरफा प्रेम बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर की रहने वाली 12वीं की छात्रा मंगलवार की शाम को ट्यूशन पढऩे गई थी। शाम को करीब 6 बजे सहेलियों के साथ ट्यूशन पढक¸र वापस घर आ रही थी। तभी घर से कुछ दूरी पर रास्ते में ही गांव के रमेश बंजारे ने छात्रा के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट, सिर व गाल में लगी है। चाकू पेट में लगने से जख्म अंदर तक पहुंच गया है। इसेस किशोरी की स्थिति काफी गंभीर है। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजन ने घटना का कारण एकतरफा प्रेम बताया है। परिजन ने माले की रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई है। चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चाकू पेट में लगने से जख्म अंदर तक पहुंच गया है। इस लिए रक्तस्राव नहीं रूक रहा है। वहीं अधिक रक्तस्राव होने के कारण लड की आवश्यकता पडऩे पर डोनर कुंडला सीटी निवासी यश जैन ने ओ पॉजेटिव लड दिया है। ताकि किशोरी की जान बचाई जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur