अंबिकापुर@तूफान मिचौंग का असर,हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड

Share

अंबिकापुर,05 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इसका असर आंध्रप्रदेश से लगे छाीसगढ़ राज्य में भी हो रहा है। तूफान के प्रभाव के कारण सरगुजा संभाग में भी असर देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं सोमवार की रात से तूफान का प्रभाव बढ़ जाने से क्षेत्र में रूक-रूक कर पानी के फुहारे पड़ रहे हैं। रिमझिम बारिश व आसमान में बादल छाए रहने से ठंड काफी बढ़ी हुई है। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। वहीं शाम होते ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया और अपने-अपने घरों में ही रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा है। मौसम पूरी तरह बदली हुई है। रात से ही रूक-रूक कर पानी के फुहारे पड़ रहे हैं। इससे सरगुजा सहित आस पास के जिलों में ठंड बढ़ गई है। इसका असर अगले 3 दिन तक रहने के आसार मौसम विभाग ने जताया है। मौसम खराब होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि धान खरीदी की रफ्तार अभी बढ़ी है। मौसम विभाग केअनुसार 7 दिसंबर तक मौसम प्रभावित रहने का असरा है। आसमान में घने बादल के कारण तेज बारिश भी हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ होते ही सरगुजा सहित आस-पास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। वैसे तो ठंड हेल्दी सीजन माना गया है। लेकिन चिकित्सकों का मानना है कि इस मौसम में बचाव भी जरूरी है। विशेषकर बच्चों व बुुजुर्गों को ठंड से बचने की जरूरत है। बच्चों व बुजुर्गों को गर्म कपड़ों में ही रखें। वहीं खाने-पीने में भी ध्यान देने की जरूरत है। ठंडी चीज खाने से बच्चे सर्दी-खांसी, बुखार से पीडि़¸त हो सकते हैं।

बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी
चक्रवाती तूफान के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान खेत में धान कटाई कर रहे हैं। ऐसे में बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। इसके साथ खरीदी केन्द्रों में हो रही धान खरीदी भी प्रभावित होने की संभावना है। समिति में रखें धान के भीगने का भी खतरा बढ़ गया है। इस लिए बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं अगर बारिश होती है तो रवि फसल के लिए फायदेमंद रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिले में विभिन्न पंचायतों का लिया जायजा

Share अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के संचालन सहित विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण अम्बिकापुर,12 मई 2024 …

Leave a Reply

error: Content is protected !!