Breaking News

अम्बिकापुर,@चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर, 02 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ मणिपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार कमलेश्वर राजवाड़े जयनगर थना क्षेत्र के कमलपुर का रहने वाला है। कमलेश्वर 4 नंवबर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देखने गया था। वह बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ा कर रात को परिजन के साथ था। दूसरे दिन सुबह देखा तो उसकी बाइक जिस स्थान पर खड़ा किया था नहीं थी। किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मोनू उर्फ विशाल भगत पिता संजय भगत उम्र 28 वर्ष निवासी सन्ना जशपुर हालमुकाम साीपारा अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी राहुल दास मानिकपुरी निवासी भफौली के साथ मिलकर अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इसके निशानदेही पर राहुल दास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी की बाइक भी जत की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण, आरक्षक अतुल शर्मा शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply