Breaking News

अंबिकापुर,@पुराने विवाद पर भतिजा ने चाचा को उठाकर पटका,इलाज के दौरान मौत

Share


अंबिकापुर,01 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। ग्राम तुनगुरी में दो दिन पूर्व पुराने विवाद पर भतीजा ने चाचा की बेदम पिटाई कर दी और कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिये जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय बंधन राजवाड़े दरिमा थाना ग्राम तुनगुरी का रहने वाला था। बंधन का पुराना विवाद इसके भतीजा देवंत से चल रहा था। 29 नवम्बर की दोपहर 3 बजे बंधन अपने घर के पास स्थित आम पेड़ के नीचे बंधे बैल को पैरा देने के लिए गया हुआ था वहां से वापस आते समय उसे रास्ते में उसका भतीजा देवंत मिल गया। जिसने चाचा बंधन पर खाना में जहर मिलाने तथा बार-बार थाने में रिपोर्ट करने की शिकायत करते हुए उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान देवंत ने अपने चाचा को पांच-छह बार उठा-उठाकर जमीन पर पटक दिया। मारपीट होता देख बंधन की पत्नी सुनीता बीच-बचाव करने के लिए आई तो भतीजे ने चाची को भी दो बार उठाकर पटक दिया और मारपीट की। मारपीट करने के बाद भतीजा वहां से भाग गया। इधर मारपीट से बंधन की हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए संजीवनी 108 के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान आज सुबह बंधन की मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply