अंबिकापुर,01 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बासाझाल निवासी एक व्यक्ति 29 नवंबर की शाम को अपनी पत्नी को आग जलाकर खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी द्वारा आग जलाकर खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने पत्नी की डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी और 30 नवंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुखदेव कोरवा बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बासाझाल का रहने वाला है। वह 29 नवंबर की शाम को पत्नी संतरी को आग जलाकर खाना बनाने के लिए बोला। पत्नी आग नहीं जलाई और न ही खाना बनाई। इस बात पर सुखदेव नाराज होकर गुस्से में आकर पत्नी को डांडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई और पूरी रात घर में ही जख्मी हालत में पड़े रहने से 30 नवंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। सुखदेव के भाई कुंवर साय ने मामले की जानकारी बतौली थाने को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, शिवमन कौशिक, प्रधान आरक्षक देवशरण सिंह, महिला आरक्षक पूनम पैकरा, मेरी तिर्की, अंजेला, आरक्षक एहसान फिरदौशी, राजू कुजूर, राजेश खलखो, पंकज लकड़ा, विजय सोनवानी, भगलू पैकरा, अशोक भगत शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur