Breaking News

अंबिकापुर@बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में वृद्धि के बावजूद ठिठुरन

Share

अंबिकापुर 28 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसी के साथ पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस लिए न्यूनतम तापमान के गिरावट में बे्रेक लग गया है। बादलों की सक्रियता के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद भी ठंड में कमी नहीं देखी जा रही है। सोमवार को हल्की बारिश होने के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में ही नजर आए। वहीं शाम होते ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया और अपने-अपने घरों में ही रहे। वहीं मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार 29 नवंबर के बादलों की सक्रियता हटते ही घने कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसके साथ ही तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में घने बादल के साथ हल्की बारिश हो रही है। हालांकि बादलों की सक्रियता के कारण न्यूनतम तामान में वृद्धि होने के बावजूद भी ठिठुरन जारी है। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के कारण सूर्य की किरणे नहीं दिखी। इस लिए पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ही नजर आए। वहीं बादलों की सक्रियता हटते ही न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। यानी दिसंबर महीने के शुरूआत से ही सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पडऩे की आशंका मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। वैसे तो दिवाली से पहले ही शहर में ऊनी कपड़ों का बाजार सज चुका था। शहर में जगह-जगह फुटपाथों पर कंबल, जैकेट, टोपी, मोजा सहित अन्य गर्म कपड़ों का बाजार सज गया था, लेकिन ठंड का असर नहीं होने के कारण धंधा मंदा चल रहा था। अचानक ठंड शुरू होते ही ऊनी व गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक आ गई है। लोग गर्म कपड़े खरीदते नजर आ रहे हैं। वहीं शहर के दुकानों में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ चुकी है।  वैसे तो ठंड हेल्दी सीजन माना गया है। पर चिकित्सकों का मानना है कि इस मौसम में बचाव भी जरूरी है। विशेषकर बच्चों व बुुजुर्गों को ठंड से बचने की जरूरत है। बच्चों व बुजुर्गों को गर्म कपड़ों में ही रखें। वहीं खाने पीने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ठंडी चीज खाने से अक्सर बच्चे सर्दी-खांसी, बुखार से पीडि़़त हो सकते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply