अंबिकापुर,27 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोध के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बोलेरो पुलिया के नीचे खाई में गिर गई। बोलेरो में 3 बच्चे सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। सभी कुनकुरी से दशक्रम कार्यक्रम में शामिल होकर वापस एमपी लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार एमपी के सतना जिले के ऊंचहारा थाना क्षेत्र के एक परिवार के 9 सदस्य दशक्रम कार्यक्रम में शामिल होने कुनकुरी आया था। सोमवार को सभी वापस जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोध के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गया और पुलिया के नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीन बच्चे सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 60 वर्षीय सूर्यकांत पांडेय की मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur