Breaking News

अंबिकापुर@ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share


अंबिकापुर,27 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)।अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के परसा के पास सोमवार की शाम को ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाकारी वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आसिक खान पिता अकिल खान उम्र 21 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर रोड का रहने वाला था। इसका परसा के आस पास दुकान है। वह शाम को दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अंबिकापुर-रामानुजगंज मार्ग स्थित परसा के पास राजपुर की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाकारी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply