
अंबिकापुर,27 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। हाथों में रंग-बिरंगे आकर्षक निशान लेकर श्रद्धालुओं ने श्याम का नाम लेते हुए सोमवार को निशान यात्रा निकाली। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे से गुजरते हुए श्याम बाबा के दर पर पहुंचे और उन्हें निशानअर्पित करते हुए सच्चे मन से मनौती मांगते हुए श्याम बाबा की आराधना की।
खाटूवाले श्याम बाबा मंदिर का 27 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्याम सेवा मंडल द्वारा 5 दिनों तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को राम मंदिर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा राम मंदिर से निकलकर जय स्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए पीजी कॉलेज के सामने स्थित श्यामबाबा के मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान खाटूवाले श्याम बाबा की आकर्षक झांकी निकाली गई। इस दौरान श्याम बाबा की शीश दान वाली झांकी को भी पुष्प से सजाया गया था। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। रात को श्याम मंदिर में संकीर्तन व जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। जीतने वाले के सब साथ.. ये हारे का सहारा..ऐसा श्याम हमारा…., जो जितनी दूरी से लेकर आया..उसने उतने नजदीक से दर्शन सहित अन्य श्याम के आकर्षक संगीत पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur