
अंबिकापुर,25 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। गुरुनानक देव के 554 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारे ने की। प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा में 27 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
गुरु साहब की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा, स्कूल रोड से प्रारम्भ हुई। पंज प्यारे हरमिंदर सिंह भामरा, नवराज सिंह बाबरा, गुरुचरण सिंह छाबड़ा, प्रताप सिंह सोहेल और गुरसेवक सिंह भामरा की अगुवाई में निकाली गई। निशान साहेब की सेवा में परमवीर सिंह भामरा एवं जसबीर सिंह छिन्ना थे। शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से गुरुनानक चौक शिवाजी चौक (गुदरी चौक), जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक, गांधी चौक, घड़ी चौक, संगम चौक, ब्रम्ह रोड होकर गुरुद्वारा नानक निवास बाबूपारा पहुंची। गुरुद्वारा नानक निवास में गुरुवाणी शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार रघुवीर सिंह छाबड़ा, सचिव सरदार नरेंद्र सिंह भामरा, पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह बाबरा, मीडिया प्रभारी सरदार जितेंद्र सिंह सोढ़ी एवं जगदीप सिंह छाबड़ा सहित सामाज के महिला-पुरूष शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur