Breaking News

अंबिकापुर,@मोपेड-स्कूटी की टक्कर से अधेड़ की मौत

Share

अंबिकापुर,20 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। मोपेड-स्कूटी की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक इलियास पिता ग्यासुद्दीन 30 वर्ष वेस्ट चिरमिरी का रहने वाला था। 18 नवंबर की शाम चार बजे वह मोपेड से बाजार जाने के लिए निकला था। इसी दौरान ग्राम सरभोका के पास स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीएच 3946 के चालक ने उसे ठोकर मार दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। घायल अवस्था में उसे चिरमिरी अस्पताल लाया गया, यहां से रेफर करने पर बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply