Breaking News

अंबिकापुर@संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, परिजन ने लगाया पति पर हत्या का आरोप

Share

अंबिकापुर,19 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोइडांड़ निवासी एक महिला की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। शनिवार की शाम को उसका पति उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं मृतका के पिता ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुखमनिया पति फुल साय उम्र 42 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के चंदोइडांड़ की रहने वाली थी। 18 नवंबर को महिला का पति मजदूरी करने गया था। शाम को वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर में अचेत थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के पिता जयलाल का कहना है कि मेरी बेटी को उसके पति ने मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है। आए दिन उसेके साथ मारपीट करता था। घटना दिवस भी उसके साथ मारपीट की गई थी। मारपीट किए जाने से उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम किया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply