Breaking News

अंबिकापुर,@शांतिपूर्ण मतदान के लिए निगरानीशुदा एवं गुंडा

Share


बदमाशों की थाने में लगवाई गई हाजरी
अंबिकापुर,15 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा चुनाव के दौरान किसी तरह का कोई व्यावधान उत्पन्न न हो इसके लिए थाना व चौकी प्रभारियों ने गिरानी एवं गुंडा बदमाशों की हाजरी लगवाई गई। एसपी के निर्देश पर थाना, चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत निवास करने वाले निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सम्बंधित थाने में हाजरी करवाकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को चुनावों के दौरान अपने-अपने निवास पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा समय-समय पर चेक किये जाने पर अपने निवास में उपस्थिति होना पाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग अभियान सम्पूर्ण जिले मे चलाकर आसामजिक तत्वों को कड़ा सन्देश दिया गया हैं, जिससे की मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न किया जा सके एवं आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन हो।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply