Breaking News

अम्बिकापुर,@दिवाली से एक दिन पूर्व चोरों ने पार किए पटाखा व 5 हजार

Share

अम्बिकापुर,15 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर में दिवाली से एक दिन पूर्व 11 नवंबर को सूने मकान का ताला तोडक¸र चोरों ने बच्चों के लिए रखे हुए पटाखा व 5 हजार रुपए नकदी पार कर दिया है। पीडि़त पत्नी व बच्चों के साथ छोटे भाई के घर खाना खाने मनेन्द्रगढ़ रोड गया था। देर रात को वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। पीडि़त के भाई ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विकास कश्यप कन्या परिसर रोड का रहने वाला है। वह 11 नवंबर की रात को 9 बजे घर का ताला बंद कर परिवार सहित खाना खाने अपने छोटे भाई सृजन सिंह के घर मनेन्द्रगढ़ रोड गया था। रात करीब 11.30 बजे वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान चोरों ने बच्चों के लिए खरीद कर रखे गए पटाके व 5 हजार रुपए नकदी पार कर दिए। विकास के भाई सृजन ङ्क्षसह ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply