Breaking News

अंबिकापुर,@श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज ने की कलम-दवात पूजा

Share


सुंदरकांड पाठ के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

अंबिकापुर,15 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर बुधवार को गुदरी बाजार स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज द्वारा कलम-दवात की पूजा श्रद्धाभाव के साथ की गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान, हवन और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मु य आयोजन गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। बुधवार की सुबह से ही मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। इसके बाद समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। परंपरा के अनुसार समाज द्वारा कलम-दवात की पूजा की गई। पूजन के बाद सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजन, हवन कार्यक्रम पुजारी सूर्यमणि पाठक ने विधिवत संपन्न कराया। इस दौरान कायस्थ समाज के अध्यक्ष अरविन्द सिन्हा, हेमंत सिन्हा, जेपी श्रीवास्तव, व्हीके वर्मा, अनूप मेहता, स्वर्ण मेहता, आरएन खरे, उपेंद्र श्रीवास्तव, क्रिनेश सिन्हा, सिद्धेश्वरी प्रसाद सिन्हा, संदीप सिन्हा, मुरली मनोहर मेहता, संजय मेहता, रंजना वर्मा, प्रियंक, ज्योति खरे, मधुर श्याम सिन्हा सहित काफी सं या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे। हेमंत सिन्हा ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को श्री चित्रगुप्त मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply