
अंबिकापुर,15 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभा को संबोधित किया। अम्बिकापुर के कला केन्द्र मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की।जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा कि प्रचार के अंतिम समय में अम्बिकापुर में आने का सौभाग्य मिला। लोगों के उत्साह को देख कर मुझे विश्वास है कि आप लोगो नें राजेश अग्रवाल को विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है। राजेश अग्रवाल आपकी लड़ाई लडऩे के माध्यम होंगे। भारतीय जनता पार्टी हितों की रक्षा करती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी हितों पर डाका डालती है। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, महिलाओं का सशक्तिकरण। इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के टाइम में पनडुबी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, कोयला घोटाला किया। काँग्रेस नें आसमान में हेलीकॉप्टर घोटाला, पानी में पनडुबी और पाताल में कोयला घोटाला किय़ा। कांग्रेस ने घोटाले में तीनो लोकों को नहीं छोड़ा।भूपेश बघेल पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होनें शराब घोटाला किया, महादेव एप का घोटाला किया। ऐसा मुख्यमंत्री जो सट्टा खिलवाये 508 करोड़ डकार ले, एक कलंक है। इसे 17 तारीख को धोना है।अपने चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही पहली बैठक में 18 लाख मकानों बनाने का काम करेंगे। तेंदूपो का 55 सौ और बोनस के रूप में 4 हज़ार रुपये देंगे। भूपेश बघेल विकास के हर काम को रोक रहे हैं। मतदान के दिन 17 नवमंबर को इन्हें रोक देना। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना जुल्म ढाना है अभी ढा लो, आगे सबका हिसाब होगा। अच्छे तरीके से न्याय होगा।
अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 17 तारीख तक जितना जुल्म ढाना है ढा लो…प्रजातंत्र की जीत होगी और कमल खिलेगा, फिर हिसाब चुकता होगा। भूपेश बघेल और अफसरों की सांठगांठ है, ये जो भ्रष्टाचार चल रहा है और तुम उनके साथी बने हो, यह मत समझना कि खबर हम तक नहीं आती है। न्याय होगा, अच्छे तरीके से न्याय होगा। अंत में उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा सबले बढिय़ा छाीसगढिय़ा है कि नहीं है… भूपेश बघेल जैसा मु यमंत्री उस पर कलंक है कि नहीं…जनसमूह ने इस पर हामी भरी।
इलेक्शन कमीशन नोट कर लेना
मुझे मालुम है इलेक्शन कमीशन वाले घड़ी को टिक-टिक करते देख रहे हैं। दुख के साथ कह रहा हूं। हमारे लोग बहनों से फार्म भरा रहे हैं, इन पर केस दर्ज हो गए हैं। जाते-जाते वे कहते गए, अभी 4 बजकर 51 मिनट हुए हैं, इलेक्शन कमीशन जरूर नोट कर लेना।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur