Breaking News

अंबिकापुर@सिंचाई करने के दौरान युवती कुएं में गिरी, मौत

Share

अंबिकापुर,14 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। ग्राम रकेली में सोमवार की शाम सिंचाई करते समय एक युवती कुएं में गिर गई थी। कुएं से निकालकर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सीमा पोर्ते पिता नारायण पोर्ते उम्र 18 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली की रहने वाली थी। वह सोमवार की शाम को घर के पास कुएं से आली खेत की सिंचाई कर रही थी। तभी पानी निकालते समय वह कुएं में गिर गई। परिजन ने देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply