अंबिकापुर,13 नवंबर 2023 (घटती-घटना)। लटोरी बैगापारा में 11 नवंबर की शाम को एक मजदूर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पिता कुशल राम बरगाह उम्र 35 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तुलशी का रहने वाला था। वह मजदूरी कर जीवन यापन करता था। 11 नवंबर को मजदूरी करने लटोरी बैगापारा गया था। यहां राजू गिरी के मकान का बाउंड्रीवाल का काम चल रहा था। इसके घर से हाइटेंशन तार गुजरा हुआ था। मजदूरी करने के दौरान शाम को विजय हाइटेंशन तार के संपर्क में आा गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur