अंबिकापुर,09 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धनतेरस एवं दीपावली के दौरान यातायात के सुचारु संचालन हेतु यातायात निर्देशिका जारी किया गया है। इसमें शहर के भीतरी व्यस्ततम मार्गों में चार पाहिया एवं तीन पहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित मार्ग एवं पार्किंग स्थल का निर्धारण किया गया। ऐसे में आम नागरिक निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने चार पाहिया, तीन पहिया वाहनों को खड़ी करके शहर के भीतरी मार्गों में प्रवेश करेंगे।
धनतेरस त्यौहार के मौके पर आज दस नवंबर को आम नागरिक भारी संख्या में खरीदी हेतु शहर में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शहर के भीतरी एवं व्यस्ततम मार्गों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने यातायात के सुचारू संचालन के लिए निर्देशिका जारी कर आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने की पहल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको की टीम ने नि नानुसार मार्ग व्यवस्था सुनिश्चित किया है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें। धनतेरस, दीपावली त्यौहार हेतु जारी यातायात निर्देशिका का पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।
चार पहिया एवं तीन पहिया
वाहन हेतु प्रतिबंधित मार्ग
देव होटल से महामाया चौक, अग्रसेन चौक से थाना चौक, ब्र ह मंदिर मोड़ से संगम चौक, थाना चौक से महामाया चौक व गुदरी चौक से संगम चौक की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहनों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur