Breaking News

अंबिकापुर@पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Share

अंबिकापुर,06 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। शहर से लगे भिट्ठी कला गांव में रविवार की रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगा ली। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल राजवाड़े पिता कमेसरू उम्र 30 वर्ष मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी का रहने वाला था। रविवार की रात राहुल व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आस पास के लोगों ने उसके घर जाकर समझाइश दी थी। इसके बाद राहुल अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी कमरे में गई तो उसक पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। परिजन की मदद से उसे फंदे से उतारकर इलाजा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply