Breaking News

अंबिकापुर@कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,06 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। अखोरा खुर्द के पास 5 नवंबर को कार सवार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश मिंज पिता कमला मिंज उम्र 32 वर्ष बरियों थाना क्षेत्र के ग्राम सिदमा का रहने वाला था। वह 5 नवंबर की शाम को घर से अंबिकापुर जा रहा था। रास्ते में अखोरा खुर्द के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply