अंबिकापुर,05 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। अंतर महाविद्यालयीन शासलय एमएस सिंहदेव स्मृति ड्यूज बॉल टी-20 नॉक आऊट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच 5 नवंबर को गांधी स्टेडियम में खेला गया। पीजी कॉलेज अंबिकापुर व शासकीय महाविद्यालय सीतापुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर सीतापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकट खोकर 107 रन बनाई। अंबिकापुर की टीम ने 15 ओसर में ही मैच को जीत लिया। समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहभाग एवं मेडल जीत चुके खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमपी क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अरूणेश्वर शरण सिंहदेव, डॉ. अंजू गोयल, सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौमेन्द्र प्रताप सिंह डॉ. अमित सिंह, डॉ विश्वजीत जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur