अंबिकापुर,03 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। एक भृत्य की बाइक अज्ञात चोरों ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित पार्किंग स्थल से 31 अक्टूबर को चोरी कर ली है। भृत्य ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भारद्वाज दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरटिकरा का रहने वाला है। वह भृत्य के पद पर कलेक्टोरेट परिसर में पदस्थ है। वह 31 अक्टूबर को अपनी बाइक क्रामंक सीजी 15 डीके 9895 को कलेक्टोरेट परिसर स्थित पार्किंग स्थल पर खड़ा किया था। शाम के जब वह घर जाने निकाला तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur