अम्बिकापुर, 02 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। केंद्र सरकार की कर्मचारी पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, अखिल भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ, एवं केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों के आह्वान पर 3 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में व्यापक रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली चेतावनी रैली के रूप में परिवर्तित होगी यदि केंद्र सरकार के द्वारा इन नीतियों के विरुद्ध वापस नहीं लिया जाता है तो कर्मचारी एवं पेंशनर्स एवं विाीय संस्थानों के संगठनों द्वारा अग्रिम पहल भी की जा सकती है। इस आयोजित प्रदर्शन में सरगुजा के भी कर्मचारी एवं पेंशनरों का समूह आज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से प्रात: प्रस्थान किया। आंदोलन का नेतृत्व साथी पवन सिंह एवं एस डी लकड़ा करेंगे। इस रैली को गुरु चरण सिंह, हफीज खान, नवीन केसरी एवं शैलेंद्र वर्मा ने रवाना किया। इस आशय की विज्ञप्ति छाीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के उपरांत अध्यक्ष अनंत सिन्हा ने दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur