Breaking News

अंबिकापुर@सडक¸ दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। बसदेई रोड में 25 अक्टूबर को बाइक सवार अनियंत्रित होकर खेत में गिर गए थे। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जबकि इसका चचेरा भाई को मामूली चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश पिता शिव प्रसाद उम्र 30 वर्ष रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुर का रहने वाला था। वह 25 अक्टूबर को अपने चचेरे भाई छोटू के साथ बाइक से शिवप्रसाद नगर दशहरा कार्यक्रम देखने गया था। वापस आने के दौरान ग्राम बंजा बसदई रोड स्थित नाला के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों खेत में गिर गए। इससे राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जबकि छोटू को मामूली चोट आई थी। राजेश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply