अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2023 (घटती-घटना)। शहर के सदर रोड में सोमवार की शाम एक बड़ी हादसा टल गई। सदर रोड की ओर से महामाया चौक की ओर आ रहे स्कॉर्पियो सवार को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सडक¸ किनारे खड़े करीब एक दर्जन दोपहिया वाहन को रौंदते हुए कुछ दूर तक चला गया। एक दो पहिया वाहन स्कॉर्पियो के नीचे फंस गया इससे वाहन रूक गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सभी लोग अपने-अपने बाइक व स्कूटी को दुकान के बाहर खड़ा कर खरीदारी कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो क्रामांक सीजी 15 सीएल 2153 का चालक सदर रोड से होते हुए महामाया चौक की ओर जा रहा था। कदमी चौक के पास पहुंचा ही था कि वाहन चालक को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित वाहन ने सडक¸ किनारे खड़े दोपहिया वाहन को रौंदते हुए कुछ दूर तक चला गया। इस दौरान एक दो पहिया वाहन अनियंत्रित स्कॉपियो के नीचे जाकर फंस गया। इससे वाहन रूक गई। तब तक सडक¸ पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने वाहन चालक के पास पहुंचे तो उसकी स्थिति को देखकर दंग रह गए। कई लोगों ने शराब पीकर वाहन चलाने का अनुमान लगाते हुए उग्र होने लगे। तब तक स्कॉर्पियो चालक होश में आ गया और मिर्गी का दौरा पडऩे की बात बताई। तब जाकर भीड़ शांत हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जत कर थाने ले गई। इस दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक युवक का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur